64 होटल संचालकों से वसूला छह लाख जुर्माना
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : अनियमितताएं बरतने पर पर्यटन विभाग की गाज कांगड़ा जिले के 64 होटल
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 08:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : अनियमितताएं बरतने पर पर्यटन विभाग की गाज कांगड़ा जिले के 64 होटल संचालकों पर गिरी है। पर्यटन विभाग ने इन तमाम होटलों पर कार्रवाई करते हुए छह लाख रुपये जुर्माना वसूला है। साथ ही भविष्य में अनियमितता न बरतने की हिदायत दी है। पर्यटन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून माह से अब तक उपरोक्त कार्रवाई की गई है। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुनैना शर्मा के मुताबिक होटलों पर समय-समय पर दबिश दी जाती है। जब भी किसी होटल के संचालन में अनियमितता पाई जाती है तो उस होटल संचालक को नोटिस जारी कर जुर्माना भी किया जाता है। जिला कांगड़ा में जून से लेकर अब तक विभिन्न होटलों में छापामारी की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें