Move to Jagran APP

केसीसी बैंक के कर्मचारी व सेना के जवानों समेत 42 कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता धर्मशाला केसीसी बैंक मुख्यालय के एक कर्मचारी व सेना के जवानों समेत बुधवार

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:08 AM (IST)
केसीसी बैंक के कर्मचारी व सेना के जवानों समेत 42 कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : केसीसी बैंक मुख्यालय के एक कर्मचारी व सेना के जवानों समेत बुधवार को कांगड़ा जिले में 42 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ज्यादातर संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन में भेजा है जबकि कुछ को संस्थागत आइसोलेशन में रखा है। संक्रमितों में आठ से 15 साल तक के बच्चे भी शामिल हैं।

loksabha election banner

योल छावनी में जवानों सहित नौ लोगों को संस्थागत आइसोलेशन में भेजा है और इनमें 15 साल की बच्ची, 57 साल का व्यक्ति, 43 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय व्यक्ति, 41 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय युवक और 41 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। 79 वर्षीय ज्वालामुखी निवासी को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। नगरोटा बगवां की 65 वर्षीय महिला को होम आइसोलेशन में रखा है। कांगड़ा के 51 वर्षीय व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रखा है। 55 वर्षीय नगरोटा बगवां निवासी को संस्थागत आइसोलेशन में भेजा है। 18 वर्षीय जसूर निवासी को होम आइसोलेशन में रखा है। धर्मशाला पुलिस लाइन निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति को संस्थागत आइसोलेशन में रखा है। चीलगाड़ी धर्मशाला निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय सुलह निवासी व्यक्ति व नगरी निवासी 20 वर्षीय युवक को संस्थागत आइसोलेशन में भेजा है। भवारना के 18 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती को संस्थागत आइसोलेशन में भेजा है। जमानाबाद निवासी आठ वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई है और उसे होम आइसोलेशन में रखा है। 12 वर्षीय लड़का बीरता निवासी व 57 वर्षीय घुरकड़ी निवासी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा है। 11 वर्षीय नंदरूल निवासी बालिका, नंदरूल निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, तरसूह निवासी 54 वर्षीय महिला को होम आइसोलशन में रखा है। बीरता निवासी नौ वर्षीय बालिका, जमानाबाद निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति, बीरता निवासी 38 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय इंदिरा कॉलोनी कांगड़ा निवासी, 52 वर्षीय नंदरूल निवासी महिला, रिहालपुरा निवासी 10 वर्षीय बालिका, बीरता निवासी 61 वर्षीय महिला, बीरता निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति व जोगीपुर निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है और उसे होम आइसोलेशन में रखा है। रजियाणा 53 मील निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति, नंदरूल निवासी 28 वर्षीय महिला, जमानाबाद निवासी 68 वर्षीय महिला, इंदिरा कॉलोनी कांगड़ा निवासी 23 वर्षीय युवक, नंदरूल निवासी 25 वर्षीय महिला, बड़ोल धर्मशाला निवासी 30 वर्षीय महिला व भवारना निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति भी महामारी की चपेट में आए हैं। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा है।

वहीं, केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि एक आइटी कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुख्यालय को मुख्यालय को बंद कर दिया है और सैनिटाइजेशन के बाद वीरवार को खोला जाएगा। बैंक की आइटी शाखा वीरवार को बंद रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.