Move to Jagran APP

टांडा के गायनी वार्ड के चार डॉक्टरों व एक पुलिस कर्मी समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव

जिला कांगड़ा में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 10:17 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:21 AM (IST)
टांडा के गायनी वार्ड के चार डॉक्टरों व एक
पुलिस कर्मी समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव
टांडा के गायनी वार्ड के चार डॉक्टरों व एक पुलिस कर्मी समेत 30 लोग कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के गायनी विभाग के चार डॉक्टरों, देहरा के एक पुलिस कर्मी समेत 30 लोग जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 10 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है।

prime article banner

संक्रमित पाए लोगों में टांडा के गायनी विभाग के 23, 24, 25 व 26 वर्षीय चार डॉक्टर शामिल हैं। डॉक्टर पिछले दिनों संक्रमित पाए गए डॉक्टरों के संपर्क में आए थे। इसके अलावा हरिपुर निवासी 42 वर्षीय पुलिस जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। अन्य मामलों में 60 वर्षीय धर्मशाला का सुधेड़ निवासी जोकि चंडीगढ़ से लौटा था, संक्रमित पाया गया है। ये व्यक्ति चंडीगढ़ में उपचाराधीन था, जिसे कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। नागालैंड से लौटे बगियाड़ा टंग के 30 वर्षीय व्यक्ति को भी कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया है। रामनगर का 16 वर्षीय लड़का, 44 वर्षीय व्यक्ति को संक्रमित पाए जाने पर सेना अस्पताल योल शिफ्ट किया गया है।

इसके अलावा भवारना के भौरा की टांडा में उपचाराधीन 56 वर्षीय महिला, देहरा के सेहरी का 33 वर्षीय युवक, पालमपुर के सलियाना का 30 व्यक्ति युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। पालमपुर के जवानघाड़ का 35 वर्षीय सैनिक, 34 व 46 वर्षीय सेना का जवान, गुग्गा सलोह के कथयाड़ा का 47 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के श्यामनगर का 34 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। धर्मशाला के चीलगाड़ी की 52 वर्षीय महिला भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा तलाड़ा फतेहपुर के एक ही परिवार के सदस्यों में 31 वर्षीय महिला और नौ व छह साल के बच्चे, जोकि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं पॉजिटिव पाए गए हैं। फतेहपुर के जाखड़ से 27 वर्षीय युवती, हौरी देवी से 26 वर्षीय युवक और पाली जाखड़ से 53 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाए गए हैं। एक साल के बच्चे सहित 10 मरीजों ने दी कोरोना संक्रमण को मात

शुक्रवार को जिले में 10 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। इसमें घरोह की 65 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के सरूट क्षेत्र से संबंधित 47 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। नूरपुर के गंगथ से 13 साल का किशोर, 33 साल की महिला, एक साल का बच्चा, 57 साल की महिला, टैरेस के बुहाला का 36 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के तलाड़ा का 48 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर की 31 वर्षीय महिला और खजांची मोहल्ला धर्मशाला की 51 वर्षीय महिला स्वस्थ हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.