149 लोग स्वस्थ, 77 कोरोना पॉजिटिव
जागरण संवाददाता धर्मशाला कांगड़ावासियों के लिए वीरवार का दिन राहत लेकर आया। वीरवार को
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : कांगड़ावासियों के लिए वीरवार का दिन राहत लेकर आया। वीरवार को कोरोना संक्रमित 149 लोग स्वस्थ हुए जबकि 77 नए मामले आए हैं। कोविड अस्पताल धर्मशाला से 35, कोविड केयर सेंटर डाढ से नौ, कोविड केयर सेंटर बैजनाथ से 18 व पौंग डैम कोविड केयर सेंटर से 28 लोगों को घर भेजा है। शेष स्वस्थ हुए लोग घरों में आइसोलेट थे। ठीक हुए सभी लोगों को सात दिन होम आइसोलेशन में रहना होगा।
इसके अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले आए हैं। संक्रमित लोगों में खोली की 25 वर्षीय युवती, मंदल की पांच वर्षीय बच्ची, नैहरनपुखर की 22-22 वर्षीय दो युवतियां व 18 साल का युवक शामिल है। इसके अलावा ओडर घरोह की 44 वर्षीय महिला, मकड़ोटी लदवाड़ा की 63 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय और 45 वर्षीय व्यक्ति, आठ वर्षीय बच्चा लदवाड़ा, 40 वर्षीय व्यक्ति ठारू शाहपुर, 44 वर्षीय व्यक्ति और 35 वर्षीय महिला कोटला नूरपुर, 31 वर्षीय व्यक्ति बंडी नागनपट्ट, 31 वर्षीय व्यक्ति नगरोटा सूरियां व 35 वर्षीय व्यक्ति जवाली निवासी भी महामारी की चपेट में आया है।
इसके अलावा 45 वर्षीय व्यक्ति नंदपुर भटोली, 12 वर्षीय लड़का पलोरा दरकोटी, 33 वर्षीय व्यक्ति जवाली, 54 वर्षीय महिला केदाना कंदोर कांगड़ा, 49 वर्षीय व्यक्ति जवाली, 79 वर्षीय बुजुर्ग महिला अरविद मार्ग ऊना, 62 वर्षीय व्यक्ति नगरोटा बगवां, 52 और 40 वर्षीय व्यक्ति नूरपुर, जयसिंहपुर के सासी का 68 वर्षीय बुजुर्ग, 53 और 48 वर्षीय महिलाएं जो कि टांडा में उपचाराधीन हैं, कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। साथ ही 48 वर्षीय महिला सुंगल पालमपुर, 66 वर्षीय बुजुर्ग नूरपुर, 47 वर्षीय व्यक्ति जवाली, 77 वर्षीय बुजुर्ग जंगली बाड़ा नादौन, 52 वर्षीय व्यक्ति लपियाणा कांगड़ा और 48 वर्षीय व्यक्ति धलूं भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।
...........................
जोनल अस्पताल में संक्रमित महिला का करवाया प्रसव
जागरण संवाददाता, धर्मशाला : उपमंडल पालमपुर की कोरोना पॉजिटिव महिला का बुधवार देर रात क्षेत्रीय चिकित्सालय धर्मशाला में प्रसव करवाया गया। सिजेरियन प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे महिला को टांडा अस्पताल से धर्मशाला शिफ्ट किया था। महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। महिला की हालत को देखते हुए टांडा के चिकित्सकों ने धर्मशाला अस्पताल की मेडिकल टीम से बात की। धर्मशाला अस्पताल की गायनी विभाग की टीम ने महिला का सफल सिजेरियन किया। सिजेरियन करने वाली टीम में डॉ. विवेक चौधरी, डॉ. स्वाति साहा, डॉ. पंकज शर्मा, अनूप, अनुबाला, तनुजा, दीक्षा, अनिल कुमार व पिकी देवी शामिल थी। धर्मशाला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती की सिजेरियन का यह दूसरा मामला है।