संजीव बने व्यापार मंडल के प्रधान
संवाद सहयोगी, पुखरी : व्यापार मंडल पुखरी के चुनाव रविवार को पुखरी पंचायत के प्रधान गोपाल ठ
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Feb 2018 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2018 04:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पुखरी : व्यापार मंडल पुखरी के चुनाव रविवार को पुखरी पंचायत के प्रधान गोपाल ठाकुर की अध्यक्षता में इसमें सर्वसमिति से व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव वर्मा, उपाध्यक्ष अनूप प्रियंगल, सचिव चंदन ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुभाष राणा को चुना गया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि पुखरी बाजार में सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए सफाई कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। सफाई कर्मचारी के मासिक वेतन का प्रावधान भी व्यापारी की करेंगे। साथ ही हर साल व्यापार मंडल के चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नीलू शर्मा, तिलक अत्री, आशीष ठाकुर, किशोरी लाल, गुरुप्रीत, दिनेश, सुरेश कोपड़ा, अश्वनी कुमार, राजकुमार, संदीप कुमार, छोटू, यशपाल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें