आइटीआइ व सेंट स्टीफन स्कूल में मतदान का महत्व बताया
अधिकारी अरविद चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सकारात्मक नजरिया अपनाकर कर्म करते रहना चाहिए। इससे निसंदेह एक दिन अवश्य फल मिलता है। मं•िाल को पाने के लिए एक सकारात्मक सोच का होना अति आवश्यक है। कार्यक्रम में आईटीआई प्रशिक्षुओं सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।वहीं सेंट स्टीफेन सीनियर सेकंडरी स्कूल चम्बा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंबा खंड के स्वयंसेवियों द्वारा समाज में अपने उकृष्ट कार्यों से परचम लहराने वाली महिलाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासनिक अधिकारी विशाल स्त्रावला ने
संवाद सहयोगी, चंबा : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआइ) चंबा में नेहरू युवा केंद्र चंबा खंड के स्वयंसेवी नीलम व सुशील ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक राम सिंह थॉमस ने की तथा जिला रोजगार अधिकारी अरविद सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रबंधक डीआइसी चंद्र भूषण और प्रधानाचार्य राहुल राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राम सिंह थॉमस ने कहा सभी मतदाताओं को मत का सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे सभी नेहरू युवा केंद्र से जुड़ प्रतिभा को निखार सकते हैं। सकारात्मक जागरूकता विषय पर सेंट स्टीफन में कार्यरत अध्यापिका नीलम मल्होत्रा ने युवाओं को सकरात्मक रवैय्ये से हर मुसीबत का डटकर सामना करने को प्रेरित भी किया। अरविद चौहान ने कहा सकारात्मक नजरिया अपनाकर कर्म करते रहना चाहिए। इससे निसंदेह एक दिन अवश्य फल मिलता है। वहीं सेंट स्टीफेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रशासनिक अधिकारी विशाल स्त्रावला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते अध्यापिकाओं को सम्मानित किया।