विकास को चुना भटियात का प्रधान
संवाद सहयोगी चुवाड़ी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत चंबा के भ
संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के तहत चंबा के भटियात मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें विकास गौर को भटियात मंडल का अध्यक्ष चुना गया है।
इसके अलावा राजेश कुमार, संदीप महाजन, व्यास देव तथा राकेश कुमार को उपाध्यक्ष, बबीता शर्मा को महासचिव, पवन टंडन, अंकुश ठाकुर तथा नीलम सिंह चंबियाल को सचिव, कपिल डोगरा को मीडिया प्रभारी, आदित्य शर्मा को मीडिया सहप्रभारी, प्यार सिंह को प्रवक्ता, प्रकाश चंद को कोषाध्यक्ष, महिदर पाल को सलाहकार चुना गया। वहीं, रोहित कुमार, आशीष ठाकुर, विनोद कुमार तथा जगेश्वर कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
भटियात मंडल अध्यक्ष विकास सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें कार्यकारिणी में स्थान दिए जाने पर सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई है उसका वे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।