चंबा में दो हादसे, दो की मौत
चंबा जिला में आज दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच व्यक्ति घायल हो गए। चार घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में चल रहा है।
चंबा : जिला में आज दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच व्यक्ति घायल हो गए। चार घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है।
पहला सड़क हादसा थाना खैरी के तहत मंगलेरा नामक स्थान पर हुआ। एक कार में तीसा क्षेत्र के चार लोग मंगलेरा से तीसा की ओर जा रहे थे। जब कार मंगलेरा से समीप पहुंची तो अचानक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें अनीश खान (19) पुत्र प्यार मोहम्मद निवासी गांव करमुंड डाकघर टिकरीगढ़ की मौत हो गई। जबकि आशिक अली (24) पुत्र प्यार मोहम्मद निवासी करमुंड, हामिद (18) पुत्र आसनदीन निवासी गांव सौर (कल्हेल) व सलीम (25) पुत्र रोशनदीन निवासी गांव सौर (कल्हेल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आशिक अली को मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया गया है। दूसरा हादसा चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के समीप हुआ। एक पिकअप चालक पिकअप लेकर भरमौर की ओर से गैहरा की तरफ आ रहा था। इसके साथ दो अन्य लोग भी सवार थे। जब पिकअप गैहरा के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इस कारण पिकअप रावी नदी में जा गिरी। इससे तीनों सवार गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को भर्ती कर लिया। गंभीर घायल मंजीत (28) पुत्र स्वर्ण ङ्क्षसह निवासी गांव ङ्क्षसधुआ पंचायत लेच (गैहरा) को मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया। लेकिन टांडा ले जाते समय रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। घायल हेमपाल (24) पुत्र प्रताप चंद निवासी गांव बढोर डाकघर गैहरा व संजय (24) पुत्र डुमनू राम निवासी गांव ङ्क्षसधवा डाकघर गैहरा पंचायत लेच का क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में ईलाज चल रहा है।