एबीवीपी कॉलेज का माहौल कर रही खराब : एसएफआइ
एसएफआइ ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर चंबा कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 04:57 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : स्थानीय कॉलेज में एसएफआई इकाई ने परिसर अध्यक्ष वरुण की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें कॉलेज में विद्यार्थियों को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। वरुण ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कॉलेज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस बारे कॉलेज प्रशासन को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अभी तक कॉलेज प्रशासन ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर शिकंजा नहीं कसा गया तो वे राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। परिसर सह सचिव सुनील ने कहा कि कॉलेज की समस्याओं को कॉलेज प्रशासन जल्द हल करे। बैठक में विश्वविद्यालय में हुए घोटाले की भी ¨नदा की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें