नाले में पलटी बोलेरो, चालक को मामूली चोटें आई
कुठेड़ नाले में पलटी बोलेरो संवाद सहयोगी होली चंबा- होली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान गाड़ी में सवार चालक को सिर्फ मामूली चोटें आई। बोलेरो में सिर्फ चालक ही मौजूद था। शुक्रवार दोपहर बाद चंबा होली मार्ग बोलेरो होली की तरफ जा रही थी। जिस दौरान कुठेड़ नाला के पास पहुंचने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस संबंध में पुलिस के पास कोई जानकारी न मिलने पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 06:49 AM (IST)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें