ट्रैक्टर के नीचे आने से व्यक्ति घायल
पांगी में ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 07:32 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पांगी : पांगी में ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान 55 वर्षीय नरैण सिंह पुत्र गोविद राम निवासी करियुनी के रूप में हुई है। वह करियुनी में सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के नीचे आने से नरैण सिंह की एक टांग में गंभीर चोट आई हे। स्थानीय लोगों ने घायल को किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में खंड चिकित्सा अधिकारी पांगी डॉ. मोहिद्र शर्मा ने बताया सड़क हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें