Move to Jagran APP

सतीश कुमार को जिला अध्यक्ष व इंदिरा कपूर को महामंत्री का दायित्व

संवाद सहयोगी चंबा प्रदेश सहकार भारती चंबा इकाई की बैठक शुक्रवार को संगठन प्रमुख डा.

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 08:45 PM (IST)
सतीश कुमार को जिला अध्यक्ष व 
इंदिरा कपूर को महामंत्री का दायित्व
सतीश कुमार को जिला अध्यक्ष व इंदिरा कपूर को महामंत्री का दायित्व

संवाद सहयोगी, चंबा : प्रदेश सहकार भारती चंबा इकाई की बैठक शुक्रवार को संगठन प्रमुख डा. विवेक ज्योति, प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार कपिल और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा की उपस्थिति में हुई । बैठक में सहकार भारती की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त महाप्रबंधक राज्य सहकारी बैंक के पूर्व निदेशक सुभाष शर्मा को प्रांत बैंक प्रकोष्ठ प्रमुख का दायित्व दिया गया।

loksabha election banner

सतीश कुमार को जिला अध्यक्ष, इंदिरा कपूर को महामंत्री , सुरेन्द्र कुमार भरमौर ,चंद्रमोहन, तेज सिंह कपूर और ते•ा सिंह को उपाध्यक्ष, मीना देवी को महिला प्रकोष्ठ प्रमुख, उमा देवी को सह महिला प्रकोष्ठ प्रमुख, रीना देवी को स्वयं सहायता समूह प्रकोष्ठ प्रमुख तथा कंचना को सह प्रमुख, चुराह क्षेत्र से भजन लाल, भरमौर से शिव कुमार, भटियात से बाबू राम ठाकुर, चंबा से अमित कुमार को संयोजक, महेन्द्र कुमार खजियार निखिल शर्मा को चंबा का सह संयोजक और महेन्द्र सिंह, प्रकाश चंद, सोनू कपूर, अजय राज, हेम राज, मनीष चौहान, बाबर खान, हेम राज, वीरेन्द्र, लेख राम और सरन सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने सहकार भारती संगठन के कार्यशैली ,उद्देश्य और लक्ष्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने संगठन के इतिहास के साथ विभिन्न तरह के कार्यों पर प्रकाश डाला । प्रदेश संगठन प्रमुख डा. विवेक ज्योति वशिष्ठ ने संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों को गति देने की बात कही। उन्होंने इन प्रकल्पों से समाज में होने वाले आर्थिक लाभों के बारे में में बताया। विक्रम कपूर ने चंबा में सहकार भारती का कार्य बढ़ाने पर बल दिया। नव गठित कार्यकारिणी ने भी कार्य को निष्ठा व ईमानदारी से करने की बात कही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.