Move to Jagran APP

राजकुमार बने कृषि विकास मंडल कांडी के अध्यक्ष

कृषि विकास मंडल कांडी के द्विवार्षिक चुनाव किरपा राम राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 10:22 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 10:22 PM (IST)
राजकुमार बने कृषि विकास मंडल कांडी के अध्यक्ष
राजकुमार बने कृषि विकास मंडल कांडी के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, डलहौजी : कृषि विकास मंडल कांडी के द्विवार्षिक चुनाव किरपा राम राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुए। सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में राजकुमार ठाकुर को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। सुशील कुमार राठौर को उपाध्यक्ष, हंसराज ठाकुर को सचिव, अमर चंद ठाकुर को कोषाध्यक्ष, सुभाष कुमार राठौर को भंडार नियंत्रक, हंसराज ठाकुर को महालेखाकार, कैलाश चंद ठाकुर, ओमप्रकाश को लेखा निरीक्षक व देवराज ठाकुर को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

loksabha election banner

इसके अलावा देशराज ठाकुर, अनिल कुमार राठौर, कर्मचंद ठाकुर, बलदेव राम ठाकुर, मदन लाल राठौर, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह मियां व गजिद्र ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने मंडल के सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ मंडल के सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है उस विश्वास पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मंडल द्वारा किए जाने वाले सामाजिक कार्यो को और विस्तार दिया जाएगा। राजकुमार ठाकुर वर्ष 1996 से लगातार अब तक मंडल के सचिव रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.