प्रेरणा संस्था ने बचत भवन के आसपास की सफाई
है तो उसे भी समझाकर ऐसा न करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय पूर्व संस्थान ने नियमित अंतराल के बाद सफाई करने की दिशा में संस्था ने हर सप्ताह कुछ घंटो के श्रम दान के लिए लोगो को प्रेरित किया है ताकि यह एक आम जन मानस की श्रृंखला बन जाये और इस संस्था व अभियान का उद्देश्य लोगो को अपने दैनिक कार्य मैं से कुछ घंटे निकल कर अपने शहर में स्वछता सम्बंधित कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि चंबा में स्वच्छ किया जा सके।
संवाद सहयोगी, चंबा : प्रेरणा 'द इंस्पिरेशन' संस्था ने रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। संस्था ने बचत भवन चंबा कार्यालय परिसर की पिछली तरफ फैली गंदगी को साफ किया। संस्था के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों ने भी इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित की। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने कहा कि हमारा उद्देश्य चंबा को स्वच्छ एवं सुंदर चंबा बनाना है। स्वच्छता अभियान केवल सरकार अथवा प्रशासन का ही कार्य नहीं है। आम जन मानस को भी स्वच्छता को दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा। तभी इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से यहां-वहां कूड़ा न फेंकने का आह्वान भी किया। साथ ही यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल को गंदा करते हुए पाया जाता है तो उसे भी समझाकर ऐसा न करने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय पूर्व संस्थान ने नियमित अंतराल के बाद सफाई करने की दिशा में संस्था ने हर सप्ताह कुछ घंटों के श्रमदान के लिए लोगों को प्रेरित किया है, ताकि यह एक आम जन मानस की श्रृंखला बन जाए और इस संस्था व अभियान का उद्देश्य लोगों को दैनिक कार्य में से कुछ घंटे निकालकर अपने शहर में स्वच्छता संबंधित कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि चंबा को स्वच्छ किया जा सके।