साहो में व्यक्ति ने गलती से खाया जहर
संवाद सहयोगी चंबा साहो पंचायत के व्यासा गांव में एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया
संवाद सहयोगी, चंबा : साहो पंचायत के व्यासा गांव में एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। स्वजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले आए जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।
जर्मो पुत्र रामू गांव व्यासा साहो ने शनिवार देर रात खाना खाने के बाद गलती से जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में जहर का मामला सामने आने पर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने अस्पताल में व्यक्ति का बयान दर्ज किया। इसमें व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया।
उधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक मोहन सिंह ने बताया कि व्यक्ति की हालत में सुधार हुआ है। जल्द ही उसे छुट्टी दे दी जाएगी।