पांगी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौके पर मौत Chamba News
जिला चंबा के अति दुर्गम क्षेत्र पांगी में एक महिंद्रा मार्शल गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
पांगी, जेएनएन। जिला चंबा के अति दुर्गम क्षेत्र पांगी में एक महिंद्रा मार्शल गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। एचपीस 73-3218 गाड़ी शतवानी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ये लोग किलाड़ से करयुनी गांव अपने घर जा रहे थे।
हादसे में 36 वर्षीय राम चरण पुत्र भागी नंद गांव शगली करयुनी, 34 वर्षीय बबिता पत्नी देवीलाल कोठी करयुनी व 50 वर्षीय प्रमोली पत्नी राम सिंह 50 साल गांव चचरवास की हादसे में जान चली गई। थाना प्रभारी पांगी सुरिंद्र धारीवाल ने बताया सुबह हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर देखा तो तीनों वाहन सवारों की मौत हो गई थी। नायब तहसीलदार प्रवीन शर्मा ने बताया मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार की राहत राशि प्रदान की गई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप