सादी रस्मों के साथ विवाह के बंधन में बंधे नीरज व पल्लवी
उपमंडल डलहौजी में बिना बैंड बाजे व शोरगुल के सादी रस्मों के साथ टप्पर गांव का नीरज व धरोटा क्षेत्र के पुखरी गांव की पल्लवी विवाह बंधन में बंधे।
संवाद सहयोगी, डलहौजी : उपमंडल डलहौजी में बिना बैंड बाजे व शोरगुल के सादी रस्मों के साथ टप्पर गांव का नीरज व धरोटा क्षेत्र के पुखरी गांव की पल्लवी विवाह बंधन में बंधे। नवदंपती को उनके स्वजनों ने आशीर्वाद दिया। उपमंडल के देवीदेहरा में शादी की रस्में अदा करने के बाद नीरज अपनी दुल्हन को टप्पर ले आया। कर्फ्यू व लॉकडाउन दौरान सादे तरीके से हुई इस शादी की सभी तारीफ कर रहे हैं।
टप्पर गांव के निवासी कुलदीप कुमार के पुत्र नीरज का विवाह धरोटा क्षेत्र के पुखरी गांव के निवासी देवराज की पुत्री पल्लवी के साथ कुछ माह पहले तय हुआ था। शादी की तिथि 10 मई तय थी, लिहाजा धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार निर्धारित तिथि को विवाह होना निश्चित था। परंतु लॉकडाउन के चलते विवाह समारोह धूमधाम से नहीं आयोजित किया जा सकता था। ऐसे में लड़के व लड़की के परिवारों ने सरकारी आदेशों व निर्देशों का पूर्णतया अनुपालना करते हुए अपने बच्चों का विवाह सादे तरीके से संपन्न करवाया।