Move to Jagran APP

गत्तीघार में भूस्खलन से 13 घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

पुखरी के पास गत्तीघार में भूस्खलन होने के कारण मार्ग वीरवार को 13 घंटे बंद रहा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 05:42 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:42 PM (IST)
गत्तीघार में भूस्खलन से 13 घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग
गत्तीघार में भूस्खलन से 13 घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

संवाद सहयोगी, पुखरी : चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी के पास गत्तीघार में भूस्खलन के कारण मार्ग वीरवार को 13 घंटे बंद रहा। वीरवार दोपहर चार बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सकी। इससे लोगों को राहत मिली।

loksabha election banner

वीरवार को दिनभर बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को गत्तीघार के पास मार्ग बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मजदूरों सहित मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही घार के पास पहुंच गई थी लेकिन नियमित अंतराल के बाद घार से पत्थर गिरने के कारण मार्ग को दोपहर बाद चार बजे बहाल किया जा सका।

बुधवार देर रात करीब 11 बजे भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया था। इससे करीब 50 मीटर सड़क मलबे से ढक गई। वीरवार सुबह लोगों ने पुखरी के पास मार्ग बंद होने की जानकारी लोक निर्माण विभाग को दी लेकिन बारिश के कारण मार्ग पर पत्थर व मलबा नियमित अंतराल के बाद सड़क पर गिरता रहा।

मार्ग बंद होने के कारण लोग उपमंडल चुराह समेत डलहौजी विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य इलाकों के जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाए। इससे यहां पर लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगों को दोपहर चार बजे तक मार्ग बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। गत्तीघार के पास अन्य कोई पैदल रास्ता भी नहीं है जहां से वाहनों की अदला-बदली की जा सके। इससे दोपहर बाद मौसम साफ होने के बाद ही मार्ग को बहाल किया जा सका। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही मशीनरी सहित टीम मौके पर पहुंच गई थी। यहां पर नियमित अंतराल के बाद घार से मलबा सड़क पर गिरता रहा। इसके कारण मार्ग को बहाल करने में देरी हुई।

हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग तीसा। सलूणी में सड़क पर बहा नाले का पानी

बारिश के कारण सलूणी-किहार मार्ग पर भटोली नाले का पानी सड़क पर आ गया। इसके कारण नाले के पास पूरी सड़क धंस गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने से किहार का संपर्क सलूणी से कट गया। इससे लोगों के घरों को भी खतरा पैदा हो गया। पंचायत सुरी के पास भी भूस्खलन की वजह से भालसू में घर के पास से सूखी नाली ने नाले का रूप ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.