Move to Jagran APP

भूस्खलन की जद में आया धरपडा गांव

विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत डुलाडा के गांव धरपडा में भारी बारिश तथा बर्फबारी के चलते भूस्खलन हो गया, जिस कारण तीन मकान इसकी चपेट में आ गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 07:10 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 07:10 PM (IST)
भूस्खलन की जद में आया धरपडा गांव
भूस्खलन की जद में आया धरपडा गांव

संवाद सहयोगी, चंबा : विकास खंड मैहला की पंचायत डुलाडा के गांव धरपडा में बारिश तथा बर्फबारी के कारण भूस्खलन की चपेट में तीन मकान आ गए हैं। इससे मकानों में दरारें आ गई हैं, जिस कारण इन मकानों में रहने वाले आठ परिवारों ने मकानों को खाली कर दिया है। प्रभावित परिवारों को पंचायतघर में शिफ्ट किया गया है।

loksabha election banner

भूस्खलन के कारण चुन्नु पुत्र रूमी, पृथो पुत्र ध्याना तथा अमरो पुत्र रूमी के मकानों में दरारें आई हैं। प्रभावित परिवारों के अनुसार इन मकानों में इतनी दरारें आ गई हैं कि इनमें रहना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में उनके मकान कभी भी गिर सकते हैं। सूचना मिलने के उपरांत राजस्व विभाग द्वारा भी मौका किया गया। मौके के दौरान ही विभाग की टीम ने मकानों को रिहायश के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया है। साथ ही उक्त परिवारों को यहां से अन्य सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए हिदायत दी।

धरपडा स्थित इन तीन मकानों में अमरो, पृथो, चुन्नु, धनिया, रोशन, घरैंखू, गोरख व मखोली अपने परिवार सहित रहते हैं। कई दिन से हो रही बारिश के कारण उक्त गांव की जमीन निरंतर धंस रही है। अब भूस्खलन इस कदर बढ़ गया है कि पूरा गांव इसकी चपेट में आ गया है। इसके चलते इन तीनों परिवारों के घरों के ढहने तक की नौबत आ गई है। पंचायत प्रधान कृष्ण चंद ने बताया कि बारिश के कारण पंचायत के कई विकास कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। राजकीय उच्च पाठशाला ¨बदला के साथ लगा डंगा ढहने से साथ के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। धरपडा गांव में भूस्खलन की जद में आने के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा है। मकानों में परिवारों का रहना खतरे से खाली नहीं है। लोगों के रहने का प्रबंध पंचायतघर में ही किया गया है, ताकि कोई अनहोनी न हो सके।

कृष्ण चंद, प्रधान पंचायत डुलाडा। जैसे ही भूस्खलन की सूचना मिली। उसके बाद पटवारी को मौके पर भेजकर जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है। जैसे ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार होती है उसके बाद इसे उच्चाधिकारियोंको भेजा जाएगा तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बालकृष्ण, नायब तहसीलदार धरवाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.