Move to Jagran APP

लाल सिंह बने भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष

भाजपा एससी मोर्चा मंडल भटियात की कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा शनिवार को की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 04:51 PM (IST)
लाल सिंह बने भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष
लाल सिंह बने भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, बकलोह : भाजपा एससी मोर्चा मंडल भटियात की कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा शनिवार को विधायक विक्रम जरियाल ने की। इस दौरान चुनी गई कार्यकारिणी में अध्यक्ष लाल सिंह को बनाया गया। देवदर्शन व प्रकाश को महामंत्री का कार्यभार सौंपा गया।

loksabha election banner

राकेश, बीना, जोगिद्र तथा काशीराम को उपाध्यक्ष, शेर सिंह, राजेंद्र, सुखबिद्र व राकेश को सचिव, सावित्री को प्रवक्ता, जगदीश को कार्य सचिव, राजू को कोषाध्यक्ष और विशाल कुमार को मीडिया प्रभारी चुना गया। कुलदीप सिंह को आइटी सेल संयोजक, सुरेंद्र एडवाइजर और रवि, सतीश, अजीत, शिव, अजय, हरवंश, महेंद्र, रवि शंकर, राजेश व नीरज सदस्य चुने गए। अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक का आयोजन जल्द करके भटियात में एसटी मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार कर इसे मजबूती प्रदान की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.