हवन से की विश्व कल्याण की कामना
डीएवी स्कूल चंबा में तीन दिवसीय चेतना शिविर का समापन शनिवार को हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 08:29 PM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : डीएवी स्कूल चंबा में तीन दिवसीय चेतना शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर हवन के माध्यम से विश्व कल्याण व सुख शांति की कामना की गई। डीएवी स्कूल के परिसर में शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए हवन किया गया। इस मौके पर छात्रों ने भी ऑनलाइन आहुति डाली।
चेतना शिविर के समापन के दौरान आर्य समाज के मंत्री विक्रमादित्य महाजन ने छात्रों को हवन यज्ञ का महत्व बताया। उन्होंने यज्ञ करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने छात्रों को जीवन में नैतिक व जीवन मूल्य अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें