गद्दी कल्याण संघ ने गरोला में वितरित किए मास्क
विश्व भर में कोरोना महामारी के खिलाफ छिड़ी जंग के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए गद्दी कल्याण संघ द्वारा कार्य किया जा रहा है।
संवाद सहयोगी, होली : विश्व भर में कोरोना महामारी के खिलाफ छिड़ी जंग के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए गद्दी कल्याण संघ द्वारा कार्य किया जा रहा है। सोमवार को संघ के पदाधिकारियों द्वारा मनरेगा कामगारों को शारीरिक दूरी का महत्व समझाया गया। साथ ही ग्राम पंचायत गरोला में मनरेगा कामगारों सहित स्थानीय लोगों को मास्क वितरित किए।
गद्दी कल्याण संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि सरकार तथा प्रशासन की कोविड-19 के खिलाफ मुहिम में संघ हरसंभव सहायता करेगा। इस दौरान संघ के सदस्य संजीव कुमार, शिव कुमार, अनिश पाल तथा सतपाल शर्मा ने भी सहयोग किया। अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्य के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया गया। साथ ही हाथों में ग्लव्स पहनकर मास्क वितरित किए गए।