चंबा में लगा भूकंप का झटका
शुक्रवार दोपहर को 2.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:48 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:09 AM (IST)
संवाद सहयोगी, चंबा : शुक्रवार दोपहर को 2.7 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र चंबा जिला रहा। जैसे ही भूकंप का झटका लगा तो घरों में बैठे लोग बाहर निकल आए। इससे पूर्व मार्च माह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान साहो व चंबा में घरों में भी दरारें आ गई थी। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जिला चंबा में भूकंप का झटका आने से जानमाल को किसी भी तरह का नुकसान होने की सूचना नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें