Move to Jagran APP

डलहौजी नगर परिषद में भाजपा के ही होंगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

नगर परिषद डलहौजी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर बनी असमंजस की स्थिति काफी दह तक साफ हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 07:16 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 07:16 AM (IST)
डलहौजी नगर परिषद में भाजपा के ही होंगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, डलहौजी : नगर परिषद डलहौजी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर बनी असमंजस की स्थिति काफी दह तक साफ हो गई है। यह सुनिश्चित हो गया है कि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित पार्षदों की ही ताजपोशी होगी।

loksabha election banner

यह तस्वीर इस बात से साफ हुई कि वन मंत्री के समक्ष नगर परिषद डलहौजी की एकमात्र कांग्रेस समर्थित पार्षद प्रतिमा ठाकुर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में अब नगर परिषद डलहौजी के सभी नौ वार्डो से भाजपा समर्थित पार्षद हैं। लिहाजा अब कांग्रेस का यहां कोई रोल नहीं रह गया है परंतु अभी तय अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित कौन पार्षद विराजमान होंगी, यह अभी भी तय नहीं हुआ है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर नामों की घोषणा 17 जनवरी शाम को होने की संभावना है।

उधर भाजपा संगठन डलहौजी से एकमात्र कांगेस पार्षद के भी भाजपा में शामिल होने से काफी गदगद है। नप डलहौजी में भाजपा के चार अधिकृत प्रत्याशियों के जीतने के साथ नप डलहौजी के निवर्तमान अध्यक्ष व प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा के समर्थक चार पार्षद चुनाव जीते हैं जबकि कांग्रेस समर्थित एक पार्षद भी चुनाव जीती थीं। भाजपा के अधिकृत व मनोज चड्ढा के समर्थक चार-चार पार्षद भाजपा संगठन से ही जुड़े हैं परंतु नौ में से आठ पार्षदों की जीत के बावजूद अलग अलग धड़ों में बंटे पार्षदों की वजह से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर असमंजस की स्थिति बन गई थी। उक्त स्थिति से पार पाने के लिए भाजपा संगठन को हस्तक्षेप करना पड़ा है। वन मंत्री राकेश पठानिया वीरवार को डलहौजी पहुंचे थे। मंत्री ने पार्षदों से की मुलाकात

दोनों पक्षों में समझौता करवाने के लिए मंत्री के डलहौजी पहुंचने संबंधी दैनिक जागरण ने सटीक जानकारी पहले ही दे दी थी। मंत्री राकेश पठानिया के वीरवार को डलहौजी दौरे पर पहुंचने के बाद कांग्रेस समर्थित एकमात्र पार्षद प्रतिमा ठाकुर ने भी वनमंत्री के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया। वनमंत्री ने बनीखेत में पांच पार्षदों से मुलाकात के बाद डलहौजी के एक होटल में मनोज चड्ढा के समर्थक चार पार्षदों से भी मुलाकात की व सभी पार्षदों को एकजुट करने का प्रयास किया।

--------------

आला कमान करेगी फैसला

अब यह तय हुआ है कि वनमंत्री आला कमान को इस मामले से अवगत करवाएंगे जिसके बाद पार्टी आला कमान ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम तय करेगी। संभावना है कि 18 जनवरी को शपथ ग्रहण से पहले 17 जनवरी की शाम को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम तय हो जाएंगे। वनमंत्री राकेश पठानिया व जिला भाजपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने कहा कि सभी पार्षदों की राय ली गई है और आला कमान को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आला कमान का जो फैसला होगा, वह सभी को स्वीकार होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.