रेणु को जन्मदिन की बधाई देने डलहौजी पहुंचे विधायक जिया लाल
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा ने मंगलवार क
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डलहौजी : डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक रेणु चड्ढा ने मंगलवार को अपना जन्मदिवस निवास स्थान डलहौजी में पारिवारिक सदस्यों के साथ मनाया। पूर्व विधायक के सुबह घर पर पूजा अर्चना की। वहीं पूर्व विधायक को सोशल मीडिया पर जन्मदिवस की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिया लाल कपूर और वरिष्ठ भाजपा नेता देशराज ने रेणु चड्ढा के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिवस की बधाई दी। पूर्व विधायक ने कहा कि जन्मदिवस पर उन्हें ढेरों बधाई संदेश मिले, जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें