कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने मनाया कुलदीप पठानिया का जन्मदिन
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं विधानसभा क्षेत्र भटियात के पूर्व विधायाक
संवाद सहयोगी, बकलोह : प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एवं विधानसभा क्षेत्र भटियात के पूर्व विधायाक कुलदीप सिंह पठानिया का 64वां जन्मदिवस ककीरा के कार्यकत्र्ताओं ने मनाया। नरेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कीरा के घारी से पूजा-अर्चना करते हुए भगवान से कुलदीप सिंह पठानिया की लंबी की दुआ मांगी। इसके बाद मंदिर परिसर में सफाई की गई। मंदिर के निचली तरफ लगते प्राकृतिक जलस्रोतों के लिए सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के संपन्न होने पर सभी कार्यकत्र्ता हरिगिरि अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने यहां मरीजों को फल तथा जूस बाटां व गरीब परिवार के लोगों की मदद की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटा व पठानिया को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह पठानिया हमेशा से ही लोगों के हितों की आवाज बुलंद करते आए हैं। इस अवसर पर नरेश, सूरज, तरुण, ललित, विजय कुमार, पूर्ण चंद कपूर, अरुण मेहता, संदीप कुमार, नारायण सिंह, विनेश गुरुंग, हंसराज व ईश्वर सिंह मौजूद रहे।