ब्लॉक कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव नीरज नैय्यर ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। नीरज नैय्यर ने बताया कि इंदिरा गांधी की दूरदर्शी सोच की बदौलत ही आजादी के पश्चात भारत इतनी उन्नति कर पाया है। उन्होंने कहा कि अपनी इसी सोच व दृढ़ निर्णय लेने की क्षमता के चलते विश्वभर में इंदिरा गांधी का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। इस दौरान उन्होंने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इंदिरा गांधी के रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार ¨सह ठाकुर, चमन ¨सह, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस पदाधिकारी, एनएसयूआइ के कार्यकर्ता व कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे।