Move to Jagran APP

भाजपा ने सुलझाया शहर में पार्किग का मुद्दा : विनोद

संवाद सहयोगी चंबा कांग्रेस नेताओं को चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र का विकास हजम नहीं हो रहा है। भाजपा राज में विकास की गंगा बह रही है। विधायक पवन नैयर की अगुवाई में चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछ रहा है और करोड़ों रुपए के विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष चंबा विनोद कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि चंबा की सबसे ज्वलंत समस्या

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 05:17 PM (IST)
भाजपा ने सुलझाया शहर में पार्किग का मुद्दा : विनोद
भाजपा ने सुलझाया शहर में पार्किग का मुद्दा : विनोद

संवाद सहयोगी, चंबा : कांग्रेस नेताओं को चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र का विकास हजम नहीं हो रहा है। भाजपा राज में विकास की गंगा बह रही है। विधायक पवन नैयर की अगुवाई में चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। चारों ओर सड़कों का जाल बिछ रहा है और करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह बात भाजपा मंडल अध्यक्ष चंबा विनोद कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि चंबा की सबसे ज्वलंत समस्या पार्किग का निदान विधायक के प्रयासों की बदौलत ही हो पाया है। मार्च माह में इसका कार्य भी आरंभ होने वाला है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा प्रदान की जा रही है। मलूणा मार्ग का कार्य भी जल्द ही आरंभ होने वाला है। विधायक पवन नैयर गांव-गांव, पंचायत-पंचायत और घर-द्वार जाकर लोगों की जनसमस्याएं निपटा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस नेता विकास में सहयोग करने की बजाय तथ्यहीन बयानबाजी करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता पहले अपने गिरेबान में झांकें। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में केवल लोगों को लूटने का ही काम किया है। कांग्रेस सरकार केवल बयानबाजी तक ही सीमित रही है और धरातल पर विकास कराने में पूरी तरह से असफल रही है। यही कारण है कि अब लोगों का कांग्रेस पर से मोहभंग हो गया है। उनका कहना है कि जनता सब जानती है और कांग्रेस नेताओं की तथ्यहीन बयानबाजी से गुमराह होने वाली नहीं है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK