बिलासपुर में छाए चंबा के पहलवान
गिता के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि चंबा के तीन पहलवानों ने जिले का नाम रोशन किया है। गगन शर्मा के पिता मनोज कुमार ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा है कि यह गगन की मेहनत का ही फल है। गगन शर्मा मौजूदा समय में हरियाणा के मेहर चंद अखाड़ा में कोचिग ले रहे हैं।
संवाद सहयोगी, साहो : हाल ही में बिलासपुर में आयोजित हुई राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला चंबा के तीन पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा में चंबा का नाम रोशन किया। जिसमें 61 किलोग्राम की कुश्ती प्रतियोगिता गोल्ड मेडल में गगन शर्मा निवासी दियूल ग्राम पंचायत साहो ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। वहीं दूसरी प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम वर्ग में पवन शर्मा निवासी हैंठा ग्राम पंचायत परोथा ने कांस्य पदक जीता। 70 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में मनीष कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राज्य कुश्ती प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि चंबा के तीन पहलवानों ने जिले का नाम रोशन किया है। गगन शर्मा के पिता मनोज कुमार ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा है कि यह गगन की मेहनत का ही फल है। गगन शर्मा मौजूदा समय में हरियाणा के मेहर चंद अखाड़ा में कोचिग ले रहे हैं।