चुराह के कठवाड़ में कार खाई में गिरी, चालक गंभीर
संवाद सूत्र, चुराह : चुराह के कठवाड़ में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। रात को दो बजे हु
संवाद सूत्र, चुराह : चुराह के कठवाड़ में कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। रात को दो बजे हुई दुर्घटना में कार करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। चालक करीब सौ मीटर पहले ही गिर गया। लोगों ने चालक को घायल अवस्था में निकाला तथा तीसा अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे चंबा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार चुराह घाटी की पंचायत टिक्करीगढ़ के गांव मकलवाणी का मुस्सदी राम पुत्र जिबू राम अपने बहनोई के घर रात करीब दो बजे कठवाड़ से मकलवाणी की तरफ जा रहा था। अभी कठवाड़ गांव से थोड़ा दूर ही गया था कि आइएएनर्जी कार्यालय के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फुट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि चालक करीब सौ फुट पहले ही कार से नीचे गिर गया।
रात को दो बजे की घटना थी। ऐसे में चालक को खाई से निकालते ही काफी वक्त लग गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से निकाला। उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया जहां गम्भीर हालत देखते हुए चिकित्सकों से चालक को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इस बारे में तीसा के बीएमओ डॉ. जसवंत ¨सह का कहना है रात को चालक को घायल अवस्था में लाया गया। चालक की हालत गंभीर थी, ऐसे में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया है।