पहाड़ी से पत्थर गिरने से बाट स्कूल की छत क्षतिग्रस्त
पत्थर गिरने से स्कूल की छात क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूल के कमरे की दीवार में भी दरारें आ गई है। बीते शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल के साथ पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरना शुरू हो गए। जिससे स्कूल की छत पर पतथर गिर गया। गनीमत रही कि छुट्टियों के चलते स्कूल बंद था। जिसके कारण कोई हादसा नहीं
संवाद सूत्र, पनेला : विकास खंड मैहला के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाट के भवन की छत पहाड़ी से पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही स्कूल के कमरे की दीवार में भी दरारें आ गई हैं। शुक्रवार दोपहर बाद स्कूल ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरना शुरू हो गए। इससे स्कूल की छत पर पत्थर गिर गए। छुट्टियों के चलते शुक्रवार को स्कूल बंद था। इस कारण कोई हादसा नहीं हुआ। अगर स्कूल खुला होता तो विद्यार्थी चोटिल हो सकते थे। स्कूल में 70 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं। शनिवार को स्कूल खुलने पर स्टाफ ने घटना की जानकारी शिक्षा विभाग व पंचायत प्रधान निक्को देवी को दी। प्रधान ने स्कूल में जाकर नुकसान का जायजा लिया तथा रिपोर्ट बनाई।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप