चंबा पुलिस ने वाहन से पकड़ी 17 पेटी शराब
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सुलतानुपर में मंगलवार मध्यरात्रि के बाद रूट
जागरण संवाददाता, चंबा : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती सुलतानुपर में मंगलवार मध्यरात्रि के बाद रूटीन चै¨कग के दौरान सदर पुलिस की टीम ने वाहन से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब सहित तस्करी के लिए उपयोग में लाया गया वाहन भी कब्जे में ले लिया है। आरोपितों के खिलाफ सदर थाना चंबा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस थाना सदर चंबा की टीम मंगलवार मध्यरात्रि के बाद सुलतानपुर में रोजाना चै¨कग पर थी। इस दौरान यहां से गुजर रहे वाहन (एचपी 38ई-7013) को निरीक्षण के लिए रोका। वाहन के भीतर से 12 पेटी देसी शराब और पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। आरोपितों की पहचान वाहन चालक अशोक कुमार निवासी जौंटा जिला कांगड़ा और हाको राम निवासी भजलूई तहसील चंबा के तौर पर की गई है। उधर, एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि रोजाना चै¨कग के दौरान इन आरोपितों से 204 बोतल अंग्रेजी और देसी शराब की बरामद की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।