जिले में बारिश-हिमपात से 153 मार्ग बंद
वाहनों के पहिये थमे लोक निर्माण विभाग को 2.12 करोड़ का नुकसान लोगों को एक स्थान से दू

वाहनों के पहिये थमे, लोक निर्माण विभाग को 2.12 करोड़ का नुकसान
लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा में शनिवार को फिर से बारिश व हिमपात का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोक निर्माण विभाग को भारी नुकसान हुआ है। बारिश व हिमपात से जिलेभर में करीब 153 मार्ग बंद हैं। इससे लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनमें से सबसे अधिक मार्ग पांगी में बंद हैं।
पांगी घाटी में करीब 38 मार्ग हैं, ये सभी हिमपात के कारण बंद पड़ गए हैं। जिला के विभिन्न लोनिवि मंडलों में करीब 115 मार्ग बंद हो गए हैं। मार्गो के बंद होने के चलते विभाग को करीब 2.12 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मार्गो को बहाल करवाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश तथा हिमपात से दिक्कतें बरकरार हैं। कहां, कितने मार्ग बंद
लोनिवि मंडल,मार्ग बंद,नुकसान
तीसा,15,47 लाख
डलहौजी,07,25 लाख
भरमौर,42,75 लाख
सलूणी,08,45 लाख
चंबा,35,60 लाख
पांगी,38,--
कुल,153 जिले में भारी बारिश व हिमपात हो रही है, जिस कारण जिलेभर में करीब 153 मार्गो पर यातायात प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्गो को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन बारिश व हिमपात के चलते दिक्कतें पेश आ रही हैं। जैसे ही मौसम साफ होता है तो सभी मार्गो को बहाल कर उन पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।
दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि सर्कल डलहौजी।
Edited By Jagran