रात को छत पर सो रही बुजुर्ग महिला गलती से नीचे गिरी, मौत
जिला बिलासपुर के कंदरौर में बुजुर्ग महिला की रात को घर की छत से गिरकर मौत हो गई।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 10:10 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 10:19 AM (IST)
dir="ltr" style="">कंदरौर/बिलासपुर, जेएनएन। जिला बिलासपुर के कंदरौर में बुजुर्ग महिला की रात को घर की छत से गिरकर मौत हो गई। 70 वर्षीय महिला रात को अंधेरे में उठी, लेकिन छत से नीचे उतरने के चक्कर में सीधे नीचे जा गिरी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमला देवी निवासी कंदरौर अपने लेंटल पर सो रही थीं, जहां रात को गिरने से उनकी मौत हो गर्इ। कमला देवी के बेटे की मौत कुछ वर्ष पहले हो गई थी। गर्मी से राहत के लिए महिला खुले आसमां के नीचे छत पर सो गई। लेकिन रात को जब उठीं तो उन्हें यह ध्यान नहीं रहा कि वह छत पर हैं कि कमरे में।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें