बिलासपुर कॉलेज पहुंचने पर महिला हॉकी टीम का स्वागत
राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर की महिला हॉकी टीम ने सुंदरनगर क
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : राजकीय डिग्री कॉलेज बिलासपुर की महिला हॉकी टीम ने सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन मेमोरियल महाविद्यालय में सम्पन्न हुई हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय की महिला वर्ग की अन्तरमहाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। महाविद्यालय पहुंचने शिक्षकों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्राचार्य बीबी संख्यान ने विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा तथा टीम के प्रशिक्षक प्रदीप कालिया तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ. प्रवेश शर्मा को जीत की बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें