जीप की टक्कर से बाइक पर सवार दंपती घायल
राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़- मनाली के मस्सेवाल नामक स्थान पर एक तेज रफ्तार बोलैरो गाड़ी ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइ
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : राष्ट्रीय राजमार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर मस्सेवाल नामक स्थान पर एक तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विकास खंड स्वारघाट के गांव री निवासी रिंपी कुमार पुत्र प्यारे लाल अपनी पत्नी चंपा देवी के साथ अपने दो माह के बच्चे के लिए दवा लेने जा रहे थे। मस्सेवाल के पास पीछे से आ रही एक जीप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती व बच्चा सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे में उनके दुधमुंहे बच्चे का बाल तक बांका नहीं हुआ दंपती घायल हो गय। दोनों को तुरंत आनंदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया जहां महिला चंपा देवी की दोनों टांगों में फ्रेक्चर होने तथा रिंपी की हेड इंजरी को देखते हुए दोनों को आनंदपुर से जिला अस्पताल रूपनगर रेफर कर दिया गया है। घटना वाला क्षेत्र पंजाब में होने के कारण मामले की पुष्टि करते हुए थाना कीरतपुर प्रभारी सन्नी खन्ना ने बताया कि इस बाबत जीप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।