कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती घायल
जागरण टीम, भगेड़/कंदरौर : अवारी में एक तेज रफतार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादस
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Jul 2018 06:45 PM (IST)Updated: Wed, 18 Jul 2018 06:45 PM (IST)
जागरण टीम, भगेड़/कंदरौर : अवारी में एक तेज रफतार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के खतरवाड क्षेत्र के रहने वाला दंपती राजकुमार व किरण कुमारी अपनी बाइक पर सवार होकर घुमारवीं की ओर से जा रहे थे। इस बीच अवारी के पास बिलासपुर की ओर से तेज आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में किरण कुमारी व उसके पति राज कुमार को चोटें आई हैं। पुलिस मामले कार चालक राजेंद्र कुमार निवासी कांगू का गैहरा, सरकाघाट (मंडी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें