मलबा गिरने से तीन घंटे तक बंद रहा चंडीगढ़ मनाली एनएच
भूस्खलन से राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़ मनाली सोमवार रात को लगभग तीन घ्
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:31 PM (IST)
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : भूस्खलन से राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़ मनाली सोमवार रात को लगभग तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा। सड़क पर भारी मात्रा में आए मलबे से दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस कर रह गए। मौके पर लोनिवि की जेसीबी मशीन से मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। उधर स्वारघाट से तिउन के जाने वाली सम्पर्क सड़क पर ल्हासे व पेड़ गिरने के कारण यातायात के लिये पूरी तरह से बन्द हो गई है। उधर, लोनिवि उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता दीपक सरहैली का कहना है कि पहले मुख्य मार्गों को बहाल किया जा रहा। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बहाल की जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें