पलथी में फसलों को चट ,कर रहे लावारिस पशु
औहर पंचायत के पलथी गांव में लावारिस पशु किसानों के लिए परेशानी क
संवाद सहयोगी, भगेड़ : औहर पंचायत के पलथी गांव में लावारिस पशु किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। लावारिस पशु खेतों में घुसकर फसलों को चट कर रहे हैं। इनकी तादात इतनी बढ़ गई है कि हर तरफ भय का माहौल है। दिन को सड़कों के किनारे झुंड बनाकर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने ये लावारिस पशु रात होते ही खेतों की ओर रुख कर देते हैं। ग्रामीणों को फसल को बचाने के लिए पहरा देना पड़ रहा है। शनिवार को भी लावारिस पशुओं का झूंड खेतों में घुस गया और मक्की की फसल बर्बाद कर दी। प्रभावित गुरुदेव, अश्वनी कुमार, पवन कुमार, प्रेमलाल, अशोक कुमार, धर्मदास, प्यारेलाल व मदनलाल ने बताया कि लावारिस पशुओं की वजह से उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। इनकी तादाद के आगे किसान मजबूर हैं। उनके पहुंचने से पहले ही फसल बर्बाद कर दी। सरकार भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें पहले ही मौसम की मार झेलनी पड़ रही है और अब इन पशुओं ने बची हुई फसल भी तबाह कर दी है। हर बार किसानों को फसल से हाथ धोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फसल का मुआवजा दिलाया जाए।