हनुमान टिल्ला में हुई प्रवचनों की अमृतवर्षा
कालाबाबा आश्रम हनुमान टिल्ला में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित शशिकांत गौतम ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ते है तब-तब भगवान यहां अवतार लेकर लोगों को कष्टों से छुड़ाते हैं । दुष्टों का संहार करते हैं। उन्होंने कहा कि कंस के अत्याचारों से जब लोग परेशान हो रहे थे तब भगवान ने कृष्ण रूप में जन्म लेकर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्त करवाया। उन्होंने कहा कि कंस मथुरा का राजा था व अपनी बहन देवकी
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : कालाबाबा आश्रम हनुमान टिल्ला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भी प्रवचनों की अमृतवर्षा हुई।
कथा व्यास पंडित शशिकांत गौतम ने कहा जब-जब पृथ्वी पर पाप बढ़ते हैं तब भगवान अवतार लेकर लोगों को कष्टों से छुड़ाते हैं। दुष्टों का संहार करते हैं। कंस के अत्याचारों से जब लोग परेशान हो रहे थे तब भगवान ने कृष्ण रूप में जन्म लेकर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्त करवाया। साथ ही उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को आज भी संसार का सबसे बड़ा राजनीतिज्ञ कहा जाता है। वह सही मायने में एक कर्मयोगी थे।