भगेड़ में कलशयात्रा से महाशिव पुराण कथा का आगाज
संवाद सहयोगी, भगेड़ : भगेड़ कस्बे में मंगलवार को महाशिव पुराण कथा का आगाज कलश यात्रा स
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 06:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, भगेड़ : भगेड़ कस्बे में मंगलवार को महाशिव पुराण कथा का आगाज कलश यात्रा से किया गया। इसमें इलाके की महिलाओं व बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। पवित्र महाशिव पुराण ग्रंथ को आयोजन स्थल पर पूजा कर प्रतिष्ठापित किया गया। पंडित अजीत पराशर ने कहा कि पूर्व काल में महा पराक्रमी शंभचूड़ नामक दैत्य हुआ करता था। शंभचूड़ किसी से मर नहीं रहा था और वह दिन प्रतिदिन अत्याचारी हो रहा था। उसने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया कि उनका वध केवल भगवान शंकर के हाथों ही होगा। कालांतर परिवर्तन के बाद शंभचूड़ और भगवान शंकर की शत्रुता बढ़ती गई। भगवान शंकर ने युद्ध में शंभचूड़ दैत्य का वध किया। यही कारण है कि त्रिपुरारी को शंभचूड़ की हड्डियों से निमित जल तक मान्य नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें