Move to Jagran APP

संस्कार संस्था बेसहारा बुजुर्ग के लिए बनी सहारा

घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले पन्याला में वर्षाशालिका में एक कंबल के सहारे रह रहे वृद्ध के लिए घुमारवीं की अगृणी संस्कार सोसायटी सहारा बनी। संस्था के सदस्यों ने वृद्ध को प्रशासन के माध्यम से वृद्ध आश्रम तक पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपर हाईवे घुमारवीं-सरकाघाट पर कुठेड़ा के पन्याला में एक बुजुर्ग पिछले डेढ माह से वर्षाशालिका में रह रहा था। बुजुर्ग बेजुबान बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वर्षाशालिका में रह

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 07:17 AM (IST)
संस्कार संस्था बेसहारा बुजुर्ग के लिए बनी सहारा
संस्कार संस्था बेसहारा बुजुर्ग के लिए बनी सहारा

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : घुमारवीं उपमंडल के तहत पन्याला में वर्षाशालिका में एक कंबल के सहारे रह रहे वृद्ध के लिए संस्कार सोसायटी सहारा बनी है। संस्था सदस्यों ने बुजुर्ग को प्रशासन के माध्यम से वृद्ध आश्रम तक पहुंचाया है। सुपर हाईवे घुमारवीं-सरकाघाट पर कुठेड़ा के पन्याला में एक बुजुर्ग डेढ़ माह से वर्षाशालिका में रह रहा था। बुजुर्ग बेजुबान बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वर्षाशालिका में रह रहे वृद्ध की फोटो शेयर की गई थी। बताया था कि वृद्ध कई दिनों से एक कंबल के सहारे वर्षाशालिका में रह रहा है। सोशल मीडिया में इस सूचना का पता चलते ही संस्था सदस्य पहुंचे तथा प्रशासन को अवगत करवाया। पन्याला निवासी पवन और रंडोह के भूपेंद्र ने बताया बुजुर्ग डेढ़ माह से वर्षाशालिका में रह रहा है। भूपेंद्र कुठेड़ा में ढाबा चलाता है। पिछले डेढ माह से सुबह व शाम हर रोज उस बुजुर्ग खाना देकर जाते थे। यही नहीं गांव के अन्य लोग भी बुजुर्ग को खाने में कुछ न कुछ दे दिया करते थे। संस्था सदस्य अनिल धर्माणी, बाबू लाल, राजेश ठाकुर, तिलकराज, शशि गौतम ने बताया बुजुर्ग के न बोल पाने के कारण कोई जानकारी हासिल नहीं हो रही है।

loksabha election banner

उधर, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा संस्कार संस्था ने वृद्ध के वर्षाशालिका में रहने की सूचना प्रशासन को दी। अभी वृद्ध को आशा किरण वृद्ध आश्रम दधोल में रखा है। औपचारिकता पूरी होने पर वृद्ध को भंगरेटू वृद्ध आश्रम भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.