महिला मंडल की सदस्यों ने संवारे जलस्रोत व रास्ते
जै अम्बे महिला मंडल कोटलु बिंदड़या की महिलाओं ने बुधवार को वार्ड
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:33 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 07:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बरठीं : जै अम्बे महिला मंडल कोटलु बिंदड़या की महिलाओं ने बुधवार को वार्ड पंच लता देवी की अध्यक्षता में सफाई अभियान चलाया। अभियान में गांव की महिलाओं ने गांव के प्राकृतिक जलस्रोत की सफाई की तथा आइपीएच विभाग के रणवीर पटियाल, प्रताप शर्मा, मुकेश व ज्ञान सहित अन्य कर्मचारियों की सहायता से इस मुहिम को आगे बढ़ाया। गांव की महिलाओं ने मुख्य सड़क पर पड़ा कूड़ा उठाया जतथा पशुपालन केन्द्र, सहित अन्य स्थानों की सफाई की। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान उर्मिला देवी, माया देवी, ज्ञानो देवी, कमला, सुनीता, लीला, मीना, सरोतां, अंशु, इन्द्री, पुष्पा, सत्या, रीना, सुंदरी सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें