बोर्ड की मेरिट सूची में सानवी टॉप पर
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी घुमारवीं की छात्रा ने बारहवीं कक्षा में मेरिट लिस्ट में पूरे हिमाचल में पहला स्थान हासिल किया है। जिला बिलासपुर के मैहरीं गांव की सानवी सांख्यान ने 491 अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने
संवाद सहयोगी, बम्म : मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी घुमारवीं की छात्रा सानवी ने 12वीं कक्षा की विज्ञान संकाय की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान पाया है। 491 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही सानवी के पुनर्मूल्यांकन के बाद मेडिकल बोथ में चार अंक बढ़े हैं। 493 अंक लेकर विज्ञान संकाय में पहले स्थान पर रहे कुल्लू जिला के अनिल कुमार को पीछे छोड़ते हुए शानवी 495 अंकों से बढ़त बनाते हुए मेरिट सूची में अब टॉप पर है। सानवी सांख्यान खुद को मेरिट सूची में टॉप पर पाकर बेहद खुश है। उसने कहा कि उसे पूरी उम्मीद कि पुनर्मूल्यांकन में नतीजे उसके पक्ष में आएंगे। विज्ञान संकाय में उसने हर विषय में खूब मेहनत की थी। इस मेहनत का फल उन्हें अब जाकर मिला है। सानवी के पिता विजय सांख्यान माता पूजा, दादा डीडी सांख्यान बेटी की सफलता से बेहद खुश हैं। प्रधानाचार्य परवेश ने कहा कि सानवी की उपलब्धि पर स्टाफ को बेहद खुशी है। उन्होंने बताया कि स्कूल के तीन विद्यार्थी ऐसे थे, जिनका प्रथम मेरिट सूची में नाम नहीं था। पुनर्मूल्यांकन में उन्होंने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। सानवी के अलावा सुजया शर्मा ने 490 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में चौथा स्थान पाया है। सुजया के पहले 481 अंक थे। ईशा चैहान ने भी 488 अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया है। ईशा के पहले 481 अंक थे। वंशिका ने 484 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान झटका है। उसके पहले 478 अंक थे।