परनाल में यज्ञ संपन्न
संवाद सहयोगी घुमारवीं नव दुर्गे माता मंदिर परनाल ग्राम पंचायत मैहरी काथला में अष्टमी नवरात्र
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : नव दुर्गे माता मंदिर परनाल ग्राम पंचायत मैहरी काथला में अष्टमी नवरात्र पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन समस्त इलाका वासियों के सहयोग से किया गया। मां संतोषी की मूर्ति की प्रतिष्ठापना एवं प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारणों से की गई। इस नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का संचालन शास्त्री कुलवंत सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी ने करवाया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक लेखराम शर्मा, बीएन शर्मा, शांति सेवा समिति के संस्थापक शेर सिंह धीमान, शांति सेवा समिति के अध्यक्ष अमरनाथ धीमान, कश्मीर सिंह, मीरा देवी, सूंका राम संख्यान, कुलदीप ठाकुर, अजय कुमार, वीना देवी, कमला देवी सहित लगभग 100 गायत्री परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें