रामदुलारी के सिर से छिन गई छत
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के गांव गरा की रामदुलारी का मकान जमींदोज
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 05:54 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 06:32 PM (IST)
संवाद सहयोगी, स्वारघाट : नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के गांव गरा की रामदुलारी का मकान जमींदोज होने से उसके सामने एक बार फिर आशियाने की समस्या खड़ी हो गई है। नया मकान भूस्खलन की चपेट में आने से गरीब महिला पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्राम पंचायत री की प्रधान कल्पना शर्मा ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त महिला की हरसंभव सहायता की जाए। उधर, तहसीलदार स्वारघाट डीआर यादव ने बताया कि उक्त घटना का आकलन करने के आदेश पटवारी को दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को आकलन के बाद उचित मुआवजा दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें