दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस थाना सदर के तहत शहर में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:19 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : पुलिस थाना सदर के तहत शहर में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला की शादी को अभी तीन माह का समय ही हुआ है। महिला के अनुसार शादी को अभी एक माह भी नहीं हुआ था कि ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि वह पहले सबकुछ सहन करती रही, लेकिन जब मामला अधिक बढ़ गया तो उसे यह कदम उठाना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें