Move to Jagran APP

ब्रह्मापुखर में रोपे अर्जुन व जामुन के 285 पौधे

नयनादेवी अपर भाजपा मंडल की पंचायत कोटला के ब्रह्मापुखर गांव में पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 06:02 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:02 PM (IST)
ब्रह्मापुखर में रोपे अर्जुन व जामुन के 285 पौधे
ब्रह्मापुखर में रोपे अर्जुन व जामुन के 285 पौधे

संवाद सहयोगी, नम्होल : नयनादेवी अपर भाजपा मंडल की पंचायत कोटला के ब्रह्मापुखर गांव में पौधारोपण किया गया। इस दौरान अर्जुन व जामुन के 285 पौधे रोपे गए। अर्जुन व जामुन औषधीय पौधे हैं जिनकी छाल शुगर रोग दूर करने में सहायक है। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिदगी में जलवायु को शुद्ध रखना सबकी जिम्मेदारी है।

loksabha election banner

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि 31 जुलाई तक एक लाख पौधे रोपने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरा करेगा। इस दौरान जिला भाजपा सचिव बृजलाल ठाकुर, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला युवा मोर्चा महामंत्री लक्की ठाकुर, जिला युवा मोर्चा प्रवक्ता पवन ठाकुर, भाजपा अपर मंडल उपाध्यक्ष रंजीत ठाकुर, अपर मंडल भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र भरोल, भाजपा अपर मंडल मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा, जिला भाजयुमो सचिव शेर सिंह, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष सोनू ठाकुर, आइटी मंडल प्रमुख मितेश कौशल, मंडल पूर्व भाजयुमो प्रवक्ता दीपक पराशर, वन विभाग से डिप्टी रेंजर, गार्ड रजनी ठाकुर व जिला युवा मोर्चा प्रवक्ता पवन ठाकुर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.