लापता महिला की तलाश के लिए कर्नाटक पहुंची पुलिस
जागरण संवाददाता बिलासपुर : अप्पर खेरियां से करीब 25 दिन पहले लापता महिला की जानकारी मिलने
जागरण संवाददाता बिलासपुर : अप्पर खेरियां से करीब 25 दिन पहले लापता महिला की जानकारी मिलने के बाद अदालत से सर्च वारंट लेकर बिलासपुर पुलिस कर्नाटक पहुंच गई है। हेड कांस्टेबल की अगुवाई में दो महिला कांस्टेबल की टीम के साथ कर्नाटक पहुंची पुलिस अब वहां की पुलिस के साथ संपर्क कर लापता महिला को लाने में जुट गई है। करीब एक सप्ताह के बाद पुलिस महिला का पता लगाकर बिलासपुर लाने में कामयाब हो जाएगी।
अप्पर खेरियां गांव निवासी महिला की शादी भराड़ी उपतहसील के तहत आने वाले एक गांव में कुछ साल पहले हुई थी। इसी घर में उसकी दूसरी बहन की शादी हुई है। परिजनों ने महिला को कई जगह ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो सदर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल ली तो उसमें खुलासा हुआ कि महिला कुछ महीनों से कर्नाटक निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में थी और उससे लगातार फोन पर बात कर रही थी। महिला के परिजनों ने उक्त व्यक्ति के फोन पर बात की। लेकिन इसके बाद उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। हेड कांस्टेबल सुनील कुमार की अगुवाई में कांस्टेबल अमित कुमार व दो महिला कांस्टेबल कर्नाटक गई हैं।