लुहारवीं सहकारी सभा के चुनाव में भाजपा समर्थित छह उम्मीदवार विजेता
लुहारवीं ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित का चुनाव शुक्रवार को हुआ।
संवाद सहयोगी, घुमारवीं : लुहारवीं ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित का चुनाव शुक्रवार को हुआ। इसमें भाजपा समर्थित छह उम्मीदवार जीते हैं। सभा के सात वार्डो में से तीन में पहले ही तीन सदस्य निर्विरोध चुन लिए थे।
सभा के सचिव पंकज कुमार ने बताया शुक्रवार को चार वार्डो के सदस्यों के लिए मतदान हुआ। रछेड वार्ड के चुनाव में 50 मतदाताओं ने मतदान किया। जगत पाल को 20 व रूप लाल को 30 मत पड़े। इस वार्ड से रूप लाल को विजेता घोषित किया गया। लुहारवीं वार्ड के चुनाव में 124 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसमें कश्मीर सिंह को 46 व होशियार सिंह को 78 मत पड़े। इस वार्ड से होशियार सिंह को विजेता घोषित किया गया। मतवाना वार्ड के चुनाव में 74 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें महेंद्रपाल रतवान को 48 व प्रदीप कौशल को 26 मत पड़े। इस वार्ड से महेंद्र पाल रतवान विजेता बने। नैन वार्ड के चुनाव में 70 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। इसमें मस्त राम को 20 व सुनील कुमार को 50 मत पड़े। इस वार्ड से सुनील कुमार विजेता रहे। रमेश चंद, नरेश शर्मा व दौलत राम पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।